11 साल की माहिका बामनिया ने सुप्रसिद्ध कबीर भजन गायक पदम श्री प्रहलाद सिंह टिपानिया को हस्त निर्मित छायात्रित किया भेंट

Join Us

सीहोर। सीहोर मे आयोजित कबीर भजन संध्या मे सीहोर की 11 वर्षीय माहिका बामनिया पिता लखनलाल बामनिया की बिटिया ने अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक पदम श्री प्रहलाद सिंह टिपानिया जी को छायाचित्र अपने हाथों से बनाकर कार्यक्रम में भेंट श्री प्रहलाद सिंह टिपानिया ने माहिका बामनिया द्वारा बनाई गई मनमोहक तस्वीर की सराहना की एवं बिटिया के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर नगर सेठ समाजसेवी अखिलेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, पूर्व विधायक रघुनाथसिंह मालवीय, जिला पंचायत सदस्य कमल सिंह चौहान, अखिल भारतीय मालवीय बलाई समाज संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनार सिंह मालवीय, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि लखनलाल मालवीय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश चौहान, संघ के प्रदेश संयोजक बाबूलाल मालवीय, युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष राजेश मालवीय, असिस्टेंट डायरेक्टर फूल सिंह मालवीय प्रोफेसर दीपा मालवीय ने बिटियों को आशीर्वाद प्रदान कर शुभकामनाऐं दी।

Previous article21 जून योग दिवस पर जिले की उभरती हुई प्रतिभाओं एवं खेलों में गोल्डमेडल प्राप्त व उत्कृष्ठ कार्य करने वालों का किया जावेगा सम्मान
Next articleदेर रात तक चली कबीर भजन संध्या