सीहोर। पतांजलि युवा भारत एवं लोक जनकल्याण परिषद सीहोर के द्वारा सीहोर जिले की उभरती हुई प्रतिभाओं एवं खेलों में गोल्डमेडल प्राप्त व उत्कृष्ठ कार्य करने वालों का सम्मान किया जावेगा। इसके साथ ही कक्षा 5,8,10 व 12 वी में प्रथम रेंक प्राप्त करने वालों छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जावेगा। विद्यार्थी अपनी अंकसूचि लेकर दिनांक 15 जून 2025 तक हरदोल लाला मंदिर इंग्लिशपुरा, सीहोर में सुबह 11 से सांय 5 बजे तक अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। दिनांक 21 जून को योग दिवस पर सुबह 7 बजे समस्त प्राणी मात्र की सुख समृद्धि के लिये यज्ञ किया जावेगा, सुबह 8 बजे से योग क्लास में योग शिक्षक द्वारा योग से होने वाले फायदों के बारे में बतलाया जावेगा। सुबह 9 बजे से स्वागत सम्मान कार्यक्रम प्रारंभ होगा। उक्त आयोजन में नागरिकों से पतांजलि युवा भारत के प्रभारी पंकज वर्मा एवं लोक जनकल्याण परिषद सीहोर के संरक्षक कमलेश आर्य ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।








