कबीर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कबीर भजन संध्या में उमड़ा जनसेलाव
सीहोर। अखिल भारतीय मालवीय बलाई समाज के तत्वाधान में दिनांक 8 जून 2025, रविवार को स्थानीय गणेश मंदिर राम के फूल गार्डन में शाम 7 बजे कबीर जयंती एंव कबीर भजन संध्या के साथ ही भण्डारे का आयोजन किया गय। जिसमें पदम श्री प्रहलाद सिंह टिपानिया जी के श्रीमुख से कबीर भजन की मनमोहक प्रस्तुती दी गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाज सेवी अखिलेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर, विशेष अतिथि रघुनाथ सिंह मालवीय पूर्व विधायक आष्टा, कमल सिंह चौहान जिला पंचायत सदस्य, जगदीश चौहान, लखन लाल मालवीय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि कबीर दास जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया। अतिथियों का स्वागत साफा बांधकर एंव पुष्पमाला पहनाकर किया गया। भजन संध्या में हजारों की संख्या में नागरिकों ने पुरी रात कबीर भजन संध्या पर नृत्य करते हुए नजर आये। इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी अखिलेश राय ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन होते रहना चाहिये, जिससे समाज में एकजुट आवेगी एंव समाज को बल मिलेगा। साथ ही हमारे संत व महारापुरुष के इतिहास को जानने से लोगों जागरूकता आवेगी। बड़े प्रसन्नता की बात है कि ऐसी भीषण गर्मी में भी बड़ी संख्या में जनसेलाव देखने को मिला। आप मेरे परिवार के सदस्य हैं, मेरा स्नेह व सहयोग हमेशा आगामी आयोजन के लिये भी बना रहेगा। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने सभी उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए अपने स्वागतोत्तर में कहा कि कबीर आश्रम के लिये मेरा सहयोग पूर्ण सहयोग रहेगा और किसी भी प्रकार की कोई कमी नही आने दी जावेगी।
उक्त गरिमामय आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष अनार सिंह मालवीय, प्रदेश संयोजक बाबूलाल मालवीय, युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष राजेश मालवीय, कोषाध्यक्ष कमल मालवीय कवि, समाजसेवी मांगीलाल मालवीय, कवि दिनेश भोपाली, सत्यनारायण मालवीय, मुन्नालाल मालवीय, किशोर दास, प्रेम नारायण, जगदीश मालवीय बालापुरा, दशरथ गुणवान, विक्रम मालवीय, सवाई सिंह परिहार आष्टा, संतोष मालवीय नसरूल्लागंज, हेमराज परमार, रामस्वरूप मालवीय, नरेश मालवीय, डॉ.अशोक सोलंकी, देवेन्द्र पंड्या, सुनील मालवीय, योगेन्द्र मालवीय, कमलेश मालवीय, जगदीश मालवीय हरिचरण मालवीय आदि के द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित महिला पुरूषों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यकम का सफल संचालन कमल मालवीय कवि ने किया एवं कार्यक्रम के संयोजक बाबुलाल मालवीय ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।







