इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती, फिर किया दुष्कर्म

Join Us

भोपाल(आरएनएस)। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवक-युवती में प्रेम प्रसंग हो गया। आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर युवती को मिलने बुलाया। हबीबगंज इलाके की एक होटल में लडक़ी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जल्द शादी करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद तीन साल तक दोनों रिलेशन में रहे। पिछले दिनों लडक़ी प्रेग्नेंट हो गई तो युवक ने उससे रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद पीडि़ता ने गर्भपात के लिए दवा खा ली।युवती की तबीयत बिगड़ी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अस्पताल से पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना के बाद कोलार पुलिस ने जीरो पर रेप केस दर्ज कर डायरी हबीबगंज पुलिस को सौंप दी है। एसआई मुक्ता शर्मा ने बताया कि 21 वर्षीय पीडि़ता कोलार इलाके में रहती है। ग्रेजुएशन के बाद प्राइवेट जॉब कर रही है। वर्ष 2023 में उसकी बात इंस्टाग्राम पर चिराग सिंह से होने लगी।इंस्टाग्राम पर चैटिंग के बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया और कॉल पर बात होने लगी। 18 फरवरी 2023 में चिराग ने पीडि़ता को मिलने बुलाया और हबीबगंज स्टेशन के करीब एक होटल में ले गया। यहां उसने लडक़ी से जबरन संबंध बनाए। विरोध करने पर जल्द शादी करने का भरोसा दिलाया। बाद में आरोपी पीडि़ता को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर ज्यादती करता रहा। पिछले दिनों लडक़ी प्रेग्नेंट हो गई। उसने यह बात चिराग को बताई तो उसने बातचीत बंद कर दी। इससे तंग आकर पीडि़ता ने स्वयं गर्भपात का फैसला लिया। इसके लिए उसने एक दवा खाई जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जहां उसका इलाज जारी है। अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। पीडि़ता को केवल आरोपी का नाम और मोबाइल नंबर मालूम है। वह स्वयं को चूना भट्टी का रहने वाला बताता था। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

Previous articleखुले में बॉयो मेडिकल वेस्ट फेंकने पर पर्ची से ढूंढ़ निकाला पता, डॉक्टर पर किया 15 हजार रु. का जुर्माना
Next article‘मैं दिल्ली में रहता हूं लेकिन मेरे कान हमेशा तमिलनाडु पर हैं’, अमित शाह ने की बड़ी भविष्यवाणी