चलती ट्रेन से उतरते समय यात्री फिसला — आरपीएफ की सतर्कता से बची जान

Join Us

 भोपाल स्टेशन पर ‘ऑपरेशन जीवन रक्षा’ के अंतर्गत आरपीएफ आरक्षक की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना, यात्री को समय रहते खींचकर निकाला गया सुरक्षित
भोपाल (निप्र)। भोपाल मंडल में चलाए जा रहे ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु रेलवे सुरक्षा बल के जवान लगातार सतर्क रहते हैं। इसी श्रृंखला में एक बड़ी दुर्घटना उस समय टल गई जब एक यात्री ट्रेन से उतरते समय फिसलकर कोच और प्लेटफॉर्म के बीच गिर पड़ा। मौके पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ के आरक्षक की त्वरित कार्रवाई से यात्री की जान बच गई। दिनांक 07 जून 2025 को शाम 6:30 बजे, गाड़ी संख्या 18238 (छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस) भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 01 से रवाना हो रही थी। इसी दौरान अमरपाल सिंह, निवासी-गांधीनगर, भोपाल, जो प्लेटफॉर्म टिकट लेकर अपने परिजनों को ट्रेन में बैठाने आए थे, अधिक सामान चढ़ाने के लिए कोच में गए थे। ट्रेन के चलने के बाद जब उन्होंने नीचे उतरने का प्रयास किया, तो उनका संतुलन बिगड़ गया और वे फिसलकर कोच और प्लेटफॉर्म के बीच गिर पड़े। मौके पर मौजूद आरपीएफ आरक्षक कृष्ण कुमार ने घटना पर तुरंत सजगता दिखाते हुए दौडक़र यात्री को खींचकर बाहर निकाला, जिससे उसकी जान बच गई। यात्री को केवल मामूली खरोंचें आईं, जिनका उपचार स्टेशन पर स्थित डिस्पेंसरी में किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि आरक्षक की सतर्कता और त्वरित निर्णय ने एक संभावित गंभीर हादसे को टाल दिया। उन्होंने यात्रियों से यह भी अपील की कि वे चलती ट्रेन से चढऩे या उतरने का प्रयास न करें, और केवल गाड़ी के पूर्णत: रुकने पर ही चढ़ें या उतरें।

Previous articleमुख्यमंत्री मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ अभिमन्यु यादव की डॉ इशिता से हुई सगाई
Next articleखुले में बॉयो मेडिकल वेस्ट फेंकने पर पर्ची से ढूंढ़ निकाला पता, डॉक्टर पर किया 15 हजार रु. का जुर्माना