विश्व पर्यावरण दिवस मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, भोपाल एवं डी बी सी पी एल ने की अनोखी पहल

Join Us

पर्यावरण के सानिध्य का सुख समझें, अपने आस पास छोटे हो या बड़े पेड़ लगाए, धरती की हरियाली बनाये रखने के लिए कृत संकल्प ले एवं जीवन स्वस्थ बनाने के लिए सिंगल यूज़ प्लास्टिक बंद करें सामाजिक सरोकार मे सहयोग दे। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देवास भोपाल कॉरिडोर प्राइवेट लिमिटेड (DBCPL) और मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, भोपाल के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई। मुख्य अतिथि श्रीमान जैनेंद्र चंदेल (मॉनिटरिंग/प्रयोगशाला प्रभारी के मार्गदर्शन मे डी बी सी पी एल टोल प्लाजा  कैंपस में जल स्रोतों के संरक्षण और सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पंपलेट ब्रोशर का वितरण किया गया। मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं डी बी सी पी एल टीम ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सिंगल युज प्लास्टिक का उपयोग बन्द करने के लिए काटन के झोले वितरित  करते हुवे, कुछ इसी तरह की भावना, उधघोष, एवं जागरूकता के माध्यम से  विश्व पर्यावरण दिवस पर आम जन को प्रशिक्षित करते हुवे सिंगल यूज़ प्लास्टिक निषेध के साथ ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। डी बी सी पी एल परियोजना संचालक श्री अजय मिश्रा एवं ए जी एम – सी एस आर श्री प्रियेश राठौड़ ने आम जन एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुवे बताया की जो फल हम खाते है, जिस फर्नीचर का उपयोग हम करते है तथा जिस आक्सीजन (हवा ) से सांस ले कर हम जीवित है, उन पेड़ो को हमने नहीं लगाया इस लिए भी हमारा कर्तब्य बनता है की हम अपने आगे की पीढ़ी, समाज एवं सहयोगियों के लिए पेड़ लगा कर स्वस्थ सुन्दर एवं साफ सुथरे समाज का निर्माण करे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, जागरूकता शपथ के साथ किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्रीमान जैनेंद्र चंदेल (मॉनिटरिंग/प्रयोगशाला प्रभारी साथ ही उनकी टीम श्री अली असगर पेंटर (जे. एस. ए),ऋषभ राकसे ,अर्जुन परते,अनिल उइके, सत्यपाल, विश्वकर्मा, राजललन सिंह(जे. एल. ए) डी बी सी पी एल टीम एवं कई सममाननीय उपस्थित थे।

Previous articleकमलेश दोहरे बसपा नेता नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन-संजीव बौद्ध
Next articleविकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन