सीहोर। भारत सरकार के केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज चौहान के अभिनव पहल पर किसान हितेशी पहल करते हुए विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन सम्पूर्ण भारत में दिनांक 29 मई से 12 जून 2025 तक चलाया जायेगा।
जिसमे कृषि अनुसंधान संस्थानों के वैज्ञानिक एवं सभी विभागों के अधिकारी ग्राम पंचायतों में जा रहे। जिसके अंतर्गत ग्राम नापलाखेड़ी, जताखेड़ा, हैदरगंज मै कृषि रथ पहुंचा, जिसमे कृषि विज्ञान केंद्र भोपाल के डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. शुभम सिंह आईसीएआरडीए केंद्र अमलाह के वैज्ञानिक जितेंद्र पाटीदार, लोकेन्द्र चौधरी ने किसानों को नरवाई प्रबंधन, सोयाबीन कि नवीन किस्मों सटीक खेती तथा मिट्टी नमूना लेने के बारे में विस्तार से बताया। इनके आलावा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कमल ठाकुर ने विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया उद्योनिकी विभाग के वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी डी.एस. परमार ने उद्यानिकी योजनाओं कि जानकारी दी। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने वर्षा काल में होने वाली बीमारियों के टीकाकरण एवं कृतिम गर्भधान के बारे मै जानकरी दी। ग्राम गुड़भेला के प्रगतिशील कृषक गोपाल पटेल ने जैविक खेती के अनुभव किसानों से साझा किये। उक्त किसान गोष्ठियों में जिला पंचयात सदस्य शंकर पटेल ने कृषकों को विभागीय अधिकारियों एवं अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों किसानों के बीच भेजनें के लिए माननीय प्रधान मंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री का आभार माना। कार्यक्रम का संचालन लाड़सिंह बकोदिया ने किया तथा आभार लखन बकोरिया कृषि विस्तार अधिकारी ने माना।








