सीहोर जिले में मेरे लोगों के घरों में मातम जैसा महौल है मैं जन्म दिन कि खुशियां मनाऊं सोभा नहीं देता- कमलेश दोहरे
सीहोर। सीहोर जिले की बहुजन समाज पार्टी द्वारा जिला स्तरीय बैठक का आयोजन बसपा जिला कार्यालय पर मुख्य अतिथि कमलेश दोहरे जौन प्रभारी बहुजन समाज पार्टी सागर द्वारा संगठन की समीक्षा की गई एवं सीहोर जिले में लगातार बढ़ रहे महिलाओं के विरुद्ध अत्याचार, शोषित वंचित समाज पर आए दिन जातीय हिंसा, के मामले संज्ञान में आ रहे हैं यह बहुत ही दुखद है और चिंता का विषय है। बैठक में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित अनोखी लाल मालवीय जिला प्रभारी द्वारा बैठक में बात रखते हुए कहा कि दिनांक 10 जून 2025 को हमारे नेता कमलेश दोहरे का जन्मदिन हम हर साल मनाते हैं। इसकी तैयारी को लेकर भी चर्चा की जानी चाहिए इस पर अनोखीलाल मालवीय कुछ आगे बोल पाते या लोगों के सुझाव आते इसके पहले ही उपस्थित कमलेश दोहरे ने कहा कि जिले में बहन बेटी सुरक्षित नहीं है, जाति हिंसा से लोग परेशान है, जिले की जनता दुखी है। ऐसे में मैं अपना जन्मदिन नहीं मना सकता। इसलिए मैंने निर्णय लिया है कि इस बार 10 जून को जन्मदिन के मौके पर बधाई संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से फोन पर या सामान्य मुलाकात कर ही प्राप्त करेंगे। किसी भी प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा, फूल, पुष्पगुछ, माला पगड़ी स्वीकार नहीं होगी एवं केक नहीं काटा जाएगा। जिले में मेरे लोगों के घरों में मातम जैसा छाया हुआ है और मैं खुशियां मनाऊं यह मुझे शोभा नहीं देता। बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं संजीव बौद्ध जिला अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं ने सहमत होकर बैठक का समापन किया। बैठक में प्रमुख रूप से नर्मदा प्रसाद सागर जिला प्रभारी सीहोर, नरसिंह भारती जिला महासचिव, हरिओम बौद्ध कोषाध्यक्ष, लक्ष्मी नारायण अहिरवार विधानसभा प्रभारी सीहोर, धर्मेंद्र कचनारिया, देवकरण कुरल विधानसभा अध्यक्ष आष्टा, कमल किशोर जाटव विधानसभा सचिव, धीरभ सूर्यवंशी, थान सिंह आदि उपस्थित रहे।








