पर्यावरण दिवस पर पौधे रोपित भी किये गये
सीहोर। पर्यावरण दिवस पर आर्य समाज छावनी शहर सीहोर एवं लोकजनकल्याण परिषद के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण सुद्धी एवं जनमानस की सुख समृद्धि के लिये यज्ञ किया गया। उभरती हुई प्रतिभाओं, उत्कृष्ठ कार्य करने वालों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता शंकरलाल शर्मा, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष श्रीमती हर्षा राठौर, आर्य समाज छावनी शहर सीहोर के अध्यक्ष कमलेश आर्य, डॉ.राजमल मनोरिया, डॉ.रूपाली सोनी पीएचडी नृत्य, किरण शर्मा, आरूषी विश्वकर्मा भजन गायिका, कृष्णा प्रिया नृत्यांगना, महिला आर्य समाज उपाध्यक्ष किरण राजोरिया, छात्र मयंक जैन, सरदार जयमल सिंह राजपाल श्रमिक नेता, नवीन सोनी, अमित गायक, विपिन सोनी, संजय राठौर, राजु राठौर, सेंगर मेडम, पं.अखलेश राजोरिया, भगवान सिंह सीहोर आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।








