चलती ट्रेन से मोबाइल छीनकर कूदे बदमाश को आरपीएफ जवानों ने दबोचा

Join Us

भोपाल(ए)। भोपाल स्टेशन पर अलसुबह करीब 4 बजे चलती ट्रेन से एक मुसाफिर का मोबाइल झपटकर भाग रहे बदमाश को आरपीएफ जवानों ने आउटर पर रंगे हाथों दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक केरला एक्सप्रेस भोपाल आउटर से स्लो स्पीड से गुजर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक पि_ू बैग के साथ ट्रेन से कूदता नजर आया। आउटर पर गश्त कर रहे प्रधान आरक्षक योगेन्द्र शर्मा और आरक्षक ललित विश्वकर्मा की नजर उस पर पड़ी। संदेह होने पर जवानों ने उसे रोककर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान नीतेश (40), निवासी इंदौर बताया। उसके बैग की तलाशी लेने पर उसमें दो मोबाइल फोन रखे मिले। एक फोन पासवर्ड से लॉक था, जब उससे उस फोन को अनलॉक करने का कहा गया जब वह उसे अनलॉक नहीं कर पाया। इसी बीच उसके पास मिले दूसरे मोबाइल पर कॉल आया। फोन लगाने वाले व्यक्ति ने खुद को सुनील कुमार यादव (31), निवासी बिहार बताया। उसने आगे कहा की वह वीरांगना लक्ष्मीबाई एक्सप्रेस के सामान्य कोच में सफर कर रहा था। इस बीच अपने मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर बैठा था, तभी उसके पास बैठा एक व्यक्ति चोरी छिपे मोबाइल लेकर चुपचाप उतर गया। चोरी की पुष्टि होते ही आरपीएफ ने आरोपी को जीआरपी के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ जीआरपी थाना भोपाल में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Previous articleविकास और पर्यावरण में समरसता ही सतत विकास का मार्ग-मंत्री श्री सिंह
Next articleमध्यप्रदेश की टूरिज्म पॉलिसी निवेशकों के अनुकुल है : प्रमुख सचिव श्री शुक्ला