पुलिस की सरेराह हवाई फ़ायरकर दहशत फैलाने वाले 03 आरोपियो पर कार्यवाही

Join Us

पुलिस द्वारा हवाई फायर करने की घटना का 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश
भोपाल (आरएनएस)। घटना में प्रयुक्त एक काले रंग की स्कार्पियो, एक रायफल मय कारतूस कुल कीमत करीबन 20 लाख रूपये जप्त। आरोपीगणों द्वारा रौब दिखाने और दहशत फैलाने के उद्देश्य से किये गये थे हवाई फायर। नगरीय क्षेत्र भोपाल में बदमाशों, रौबदारी और हथियार की दम पर दहशत फैलाने वालो के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणचारी मिश्र एवं अति. पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी द्वारा निर्देशित किया गया है। उक्त दिशा निर्देशो के तारतम्य 2 मई 2025 की मध्यरात्रि हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले बदमाशों पर सख्त कार्यवाही हेतु पुलिस उपायुक्त जोन-02 डॉक्टर संजय कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा स्वत: संज्ञान लेकर दिए गए निर्देशन में अति.पुलिस उपायुक्त महावीर सिंह मुजाल्दे के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी.नगर संभाग अक्षय चौधरी के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व में गठित टीम ने रायफल से फायर कर दहशत फैलाने वाले 03 आरोपियों पर कार्यवाही करते हुये घटना में प्रयुक्त वाहन स्कार्पियो तथा रायफल मय कारतूस जब्त करने में सफलता प्राप्त की।

Previous articleबरकतउल्ला विश्वविद्यालय में आज होगा लोकमाता अहिल्याबाई पर आयोजन
Next articleविकास और पर्यावरण में समरसता ही सतत विकास का मार्ग-मंत्री श्री सिंह