सिहोरा को जिला बनाने की मांग पर धरना व आमसभा आज

Join Us

सिहोरा। जबलपुर जिले की तहसील सिहोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर आज 6 जून को एक बार फिर सिहोरा वासी सड़क पर उतर रहे है। पिछले 20 मई से स्थानीय भाजपा नेताओं के घर शंख घंटा प्रदर्शन के बाद आज धरना और आमसभा का आयोजन किया गया है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2001 में बहोरीबंद, मझौली, ढीमरखेड़ा को मिलाकर सिहोरा को जिला बनाने की घोषणा तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने की थी। इसके बाद 11 जुलाई 2003 को सिहोरा जिला का राजपत्र जारी हुआ जिसकी कैबिनेट में मंजूरी 01 अक्तूबर 2003 को मिली। समस्त विभागीय प्रक्रिया पूर्ण कर लेने के बाद भी आज तक सिहोरा को जिला नहीं बनाया गया।
लक्ष्य जिला समिति के पत्रकार अनिल जैन, नीतेश खरया, सुशील जैन, जितेंद्र श्रीवास, संतोष वर्मा, विजय जानवानी, मोहन सोंधिया,कंचन सेठ आदि ने सभी सिहोरा वासियों से दोपहर 12 बजे पुराना बस स्टैंड प्रदर्शन स्थल पहुंचने का आह्वान किया है।

Previous articleशासकीय भूमि आवंटित है तो निजी भूमि में क्यो बनाई जा रही है अस्पताल
Next articleपर्यावरण दिवस पर एनएसयूआई ने रादुविवि में लगाएं पौधे