जबलपुर। आशियाना संस्कार समिति के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के ग्रामीण विकास व पंचायत एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से मुलाकात कर नर्मदा तट के समीप स्थित ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण के लिए विभागीय सहयोग प्रदान करने आशय पत्र सौंपा। संस्था की अध्यक्ष रागिनी ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दृष्टि से संस्था ने नर्मदा तट के समीप स्थित शहपुरा तहसील की मगरमुंहा, बिलखरवा, बरखेड़ा, झलौन, हीरापुर, रामखिरिया ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण करने की योजना बनाई है। जिसके तहत संस्था द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत की शासकीय दो एकड़ भूमि में लगभग पांच सौ पौधे रोपित करेगी। इस प्रकार से लगभग तीन हजार पौधों के रोपण की योजना है।
प्रतिनिधिमंडल में संस्था की अध्यक्ष रागिनी ठाकुर, सचिव मनीषा पटेल, सदस्य नेहा नामदेव, दीपांशी लोधी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।








