माहेश्वरी समाज सीहोर द्वारा महेश नवमी के अवसर पर अपना 5158 बा उत्पत्ति दिवस माहेश्वरी भवन पर मनाया । सुबह शोभा यात्रा निकली गई जो विभिन्न मार्गों से होते हुए शिव मंदिर पहुंची ।भगवान शिव के अभिषेक पश्चात सभी समाज के लोगों द्वारा भारत की खुशहाली की कामना की।
रात्री में विभिन्न कार्यक्रमों के विजेताओं , एवं विशेष क्षेत्र में योग्यता रखने वाले समाज के लोगों को विशेष प्रतिभा सम्मान, एवं शिक्षा के क्षेत्र में अधिक अंक लाने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री पुरूषोतम जी कुइयां ,एवं दीप्ति जी परवाल द्वारा समाज को एकता एवं समाज द्वारा अच्छे कार्यों का संदेश दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन अभिषेक कास् ट द्वारा किया गया।कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष योगेश राठी ,महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती आभा कासट जिला अध्यक्ष श्रीमती रजनी बाहेती ,श्री पंकज झवर ,वरिष्ठ समाज सेवी श्रीमती प्रतिभा झवर, सत्यभामा मंत्री का स्वागत लोकेश राठी, महेश माहेश्वरी ,राकेश मोहता, हर्षा हुर कट, रानी तोषनीवाल, अनिता बांगड़ रशमी बाहेती,ज्योति झवर , ने किया।
वरिष्ठ महिला सम्मान श्रीमति शकुंतला जी मंत्री का श्रीमती शोभा चांडक, श्रीमती गायत्री साबू श्रीमती संगीता राठी श्रीमती मधु धूत,पर्व साबू, डॉ एस आर गट्टाणी,डॉ सुरेश झवर, सत्यनारण हूर कट,द्वारा किया गया।







