सरकार द्वारा थोपे जा रहे मीटर स्मार्ट नही बल्कि ओवर स्मार्ट है-राजीव गुजराती

Join Us

 नागरिकों की जेब काटने वाले स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस जनहित में करेगी आन्दोलन
सीहोर। सीहोर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती ने बयान जारी कर बताया कि सरकार ने आमजन को ताबड़तोड़ महंगाई के बोझ तले तो दबा ही रखा है, इसके बावजूद भी इच्छापूर्ति नही हो रही है, पहले से ही जनता बिजली के भारी भरकम बिलों का भुगतान कर-करके परेशान है वहीं दूसरी और सरकार द्वारा अतिरिक्त कमाई का एक और हथियार जनता के बीच छोड़ते हुए जबरिया स्मार्ट मीटर लगाये जा रहे हैं। यह मीटर स्मार्ट नही बल्कि ओवर स्मार्ट साबित हो रहे हैं, इसका उदाहरण देखने को भी मिला है कि जिनके घरों सोलर पेनल लगे हुए हैं, स्मार्ट लगाने से उनका बिजली का बिल भी 5 हजार रूपये से ऊपर आ रहा है, तो आमजनों का क्या हाल होगा, यह चिंतनीय विषय है। मैं स्मार्ट मीटर के पुरे विरोध में हुं और सरकार करता हूं जिन लोगों को भारी भरकम बिल थोपे गये हैं उनका शीघ्र ही निराकरण कर वाजिब बिजली के बिल दिये जावे। साथ ही नागरिकों से आव्हान करता हूं सरकार द्वारा थो पे जा रहे स्मार्ट मीटरों का विरोध करें, इसके लिये कांग्रेस पार्टी आपके साथ है और यदि सरकार स्मार्ट मीटर लगाने में मनमानी करेगी तो कांग्रेस पार्टी जनहित में आन्दोलन करने को भी तैयार है।

Previous articleआज अंडर-17 फुटबाल टीम के लिए ट्रायल
Next articleमाहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी उत्पति दिवस पर्व मनाया