पीएचई विभाग द्वारा किये गये नलकूप खननों में भरपूर पानी मिलने पर ग्रामीणों ने माना आभार

Join Us

किसान व समाज सेवी एम.एस. मेवाड़ा के नेतृत्व में भोपाल पहुंचकर पीएचई मंत्री के विशेष सहायक प्रमुख अभियंता के द्वारा पदभार ग्रहण करने पर किया सम्मान
सीहोर। ग्राम चंदेरी व लसूडिय़ा खास के ग्रामीण किसानों ने भोपाल पहुंचकर पी.एच.ई. विभाग के प्रमुख अभियंता संजय कुमार अंधवान का सीहोर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पीएचई विभाग द्वारा किये गये नवीन नलकूप खनन में भरपूर पानी निकलने की खुशी में ग्रामीणों ने प्रमुख अभियंता के द्वारा पदभार ग्रहण करने पर किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा के नेतृत्व में साफा बांधकर एंव फूल मालाओं से सम्मान किया गया। साथ ही अधीक्षक यंत्री महेश चंद्र अहिरवार एवं अधीक्षण यंत्री सुनील चतुर्वेदी का भी स्वागत किया और उनको धन्यवाद दिया। किसानों का कहना है कि हमारे गांव बिलकिसगंज, कुलासकलां, खमलिया, रोला में में पीएचई विभाग द्वारा किए गए नलकूप खनन भरपूर पानी मिलने की खुशी में स्वागत सम्मान किया एवं विभाग मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग स्वागत सम्मान किया गया है  इस मौके पर ज्ञान सिंह मेवाडा, प्रेम सिंह पटेल, देव सिंह पटेल ने भी धन्यवाद व्यक्त किया है।

Previous articleमाहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी उत्पति दिवस पर्व मनाया
Next articleविश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने किया पौधा रोपण और वितरण