मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम की बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की बैठक मंत्री राकेश शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न

Join Us

भोपाल(आरएनएस)। मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की 196 वीं बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की बैठक बुधवार को ऊर्जा विकास निगम के मुख्यालय के अध्यक्षीय कक्ष में प्रदेश सरकार के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष राकेश शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने प्रदेश के किसानों के लिए सौर ऊर्जा आधारित पीएम कुसुम ए और सी योजना के साथ प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा के उपरांत स्वीकृति प्रदान की। बोर्ड आफ डायरेक्टर की मीटिंग में विभाग के अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव, ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध संचालक अमनवीर सिंह बैंस सहित आला अधिकारी उपस्थित रहे।.

Previous articleराहुल गांधी ने जूते पहनकर दी दादी इंदिरा को पुष्पांजलि, सीएम मोहन यादव ने कसा तंज
Next articleनिगम अमले ने विभिन्न क्षेत्रों में की अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही