भोपाल (आरएनएस)। नगर निगम द्वारा सडक़ों, फुटपाथों, कॉरीडोर व सार्वजनिक स्थलों आदि से अतिक्रमणों को हटाने तथा अवैध निर्माणों को तोडऩे की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सीएम हेल्पलाईन व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निवारण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से बने शेड, टपरा, दीवार, प्याऊ हटाया साथ ही दुकानों के बाहर रखा सामान, जनरेटर, आईसक्रीम की गाड़ी, गुमठी, ठेले, दो पहिया वाहन आदि को हटाते हुए गुमठी, ठेले, कैरेड, स्टैण्ड कांटे, पन्नी आदि जप्त की साथ ही गौतम नगर पार्क के गेट पर लगा ताला भी खुलवाया।निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने मंगलवार को गांधी नगर, आशाराम चैराहा, गांधी नगर चैराहा, गांधी नगर बस स्टैण्ड, व्हीआईपी गेस्ट हाउस, करोद हरी मजार क्षेत्र, नारियलखेड़ा, सुभाष नगर, गौतम नगर, भदभदा चैराहा, नेहरू नगर, कोलार रोड, चूना भट्टी, बावडिय़ा कलां, दानापानी, डीके रोड, लिंक रोड नंबर 01, 02 तथा 03, जवाहर चैक, सरस्वती नगर आदि क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए बड़ी संख्या में दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया साथ ही विभिन्न स्थानों से जनरेटर, आईसक्रीम की गाड़ी, गुमठी, ठेले, दो पहिया वाहन आदि हटाते हुए 01 टीन की पुरानी फ्रेम वाली गुमठी, 03 ठेले, 06 कैरेड, 02 स्टैण्ड कांटे, 01 पन्नी आदि सहित अन्य प्रकार का सामान जप्त किया।








