भोपाल (आरएनएस)। कांग्रेस नेता व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को मध्य प्रदेश को दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने के लिए शुरू किए गए अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत में कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जूता पहनकर पुष्पांजलि दी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने उन पर हमला करना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि हमारे राज्य के अंदर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आए थे। उन्होंने अपनी दादा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि दी थी। इस दौरान उन्होंने जूते नहीं खोले थे। यह देखकर मुझे अच्छा नहीं लगा। यह हमारे यहां की संस्कृति नहीं है।मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि भारतीय परंपरा है कि दिवंगत महापुरुषों को पुष्पांजलि देते समय जूते उतारे जाते हैं, लेकिन इटली के संस्कार में पले राहुल गांधी ने न सिर्फ जूते पहन रखे, बल्कि इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित भी नहीं किए बस फेंक दिए। आशा है राहुल गांधी भोपाल छोडऩे से पहले अपने इस कृत्य के लिये माफी जरूर मांगेंगे।
0








