भोपाल(आरएनएस)। निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया और साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वर्षा पूर्व नाला सफाई अभियान के तहत सभी नालों की बेहतर साफ-सफाई करने एवं नालों व उनके आसपास के क्षेत्रों से खरपतवार, पौधे, झाडियां आदि तत्काल हटवाने और नालों में पानी का बहाव निर्बाध रूप से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त नारायन ने जोन एवं वार्ड में पदस्थ नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने अधीनस्थ क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था और नालों का सूक्ष्मता से निरीक्षण करें और जो भी आवश्यक कार्य दिखे उन्हें तत्काल सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों को बताकर कार्य कराएं। निगम आयुक्त नारायन ने सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वह अपने वार्ड के जनप्रतिनिधियों के साथ भ्रमण करें और साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर ढंग से सुनिश्चित कराएं साथ ही अपने क्षेत्रों में स्वतंत्र विचरण करने वाले व सेंट्रल वर्ज, डिवाईडर के पास तथा टर्निंग पाईंट पर बैठने वाले पशुओं पर भी नजर रखे और ऐसे पशुओं को सडक़ों से तत्काल हटवाए। निगम आयुक्त नारायन ने सेंट्रल वर्ज, साईड वर्ज एवं हरित क्षेत्रों की बेहतर साफ-सफाई कराने और विजिवल क्लीननेस को और बेहतर ढंग से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन ने मंगलवार को शहर के चूना भट्टी, शाहपुरा बाबा नगर, बावडिय़ा कला सहित विभिन्न क्षेत्रों को निरीक्षण किया और वर्षा पूर्व नाला सफाई अभियान के तहत नाला-नालियों की बेहतर ढंग से सफाई कराने, नालों व उसके आसपास के क्षेत्रों से खरपतवार, झाडिय़ा, पेड आदि हटवाने और पानी का बहाव निर्बाध रूप से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त नारायन ने वार्ड एवं जोन में पदस्थ नोडल अधिकारियों को अपने अधीनस्थ क्षेत्रों में सूक्ष्मता से साफ-सफाई व्यवस्था और नालों का निरीक्षण करने और सफाई व्यवस्था में सुधार हेतु संबंधित सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित कर कार्य कराने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त नारायन ने सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वह अपने अधीनस्थ क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण करें और विजिवल क्लीननेस को और बेहतर बनाए।








