11 साल की किशोरी से नाबालिग पड़ोसी ने की छेड़छाड़ और मारपीट

Join Us

भोपाल(ए)। देहात क्षेत्र के बागसेवनिया थाना इलाके में 11 साल की किशेारी के साथ पड़ोसी द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर डाली। घटना तीन दिन पहले की है, जिसमें पुलिस ने रविवार रात नाबालिग आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो की धाराओ में प्रकरण दर्ज कर लिया है। देरी से प्रकरण दर्ज होने पर पुलिस का कहना है, कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। घटना वाले दिन वे कार्रवाई से मना कर रहे थे, दोनो परिवारो की आपस में बातचीत चल रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार इलाके में स्थित एक बस्ती मे रहने वाली किशोरी के पिता का पूर्व में देहांत हो चुका है, वह अपनी मां और नानी के साथ रहते हुए छठवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है। उसकी मां घरों में काम करने जाती है। आरोप है कि 28 मई को वह पास की दुकान पर सामान लेने गई थी। उसी दौरान नाबालिग ने उसके साथ छेड़छाड़ करने के साथ ही मारपीट करते हुए नाबालिग को उसके घर छोड़ कर आया। बाद में मां के घर आने पर बेटी ने सारी बात उन्हें बताई। इसके बाद मां अपनी बेटी को थाने लेकर पहुंची और घटना बताई। बाद में मां-बेटी को रविवार को बुलाकर पुलिस ने मेडिकल कराया और बाल अपचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु की। सूत्रो के मुताबिक मामले में नाबालिग आरोपी से पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है। उसने बताया कि नाबालिग जिस स्कूल में पढ़ती है, वह भी उसी स्कूल मं पढ़ाई करता है।
नाबालिग पीडि़ता दूसरे लडक़ों से बातचीत करती थी, इसे लेकर उसने कई बार उसे समझाने का प्रयास किया था, लेकिन वह उसकी बात नहीं सुनती थी। वहीं पीडि़ता का आरोप था, कि वह उसका पीछा करके उसके साथ छेड़छाड़ करता था।

Previous articleविकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को दी जा रही है योजनाओं एवं तकनीकों की जानकारी
Next articleआरपीएफ ने लावारिस हालत में मिला गहनों से भरा बैग को उसके असली मालिक को लौटाया