बाइडेन को लेकर ट्रंप का दावा, वे 2020 में मर चुके, हमारे बीच जो हैं वह उनका क्लोन

Join Us

वाशिंगटन,(ए)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक षडयंत्र वाली थ्योरी पेश की है। ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन 2020 में मारे जा चुके हैं। ट्रंप के दावों का सिलसिला यही नहीं रुका। उन्होंने कहा है कि जो बाइडेन की जगह एक रोबोट को लाया गया था, जो कि उनकी जगह पर शासन कर रहा है। ट्रंप के इन दावों की खूब चर्चा हो रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक पोस्ट में थ्योरी का हवाला देकर लिखा कि बाइडेन असल में हैं ही नहीं। उन्होंने लिखा, “कोई जो बाइडेन नहीं है। उन्हें 2020 में मार दिया गया। आप लोग जो देख रहे हैं वह दरअसल बाइडेन के क्लोन, बॉडी डबल्स और रोबोट इंजीनियर्ड चीजें हैं। डेमोक्रेट्स को उनके बीच का अंतर नहीं पता।ट्रंप की यह टिप्पणी तब आई है, जब कुछ दिनों पहले ही पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर के आक्रामक रूप का पता चला है। बाइडेन के स्वास्थ्य के बारे में पता चलने पर ट्रंप ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की थी। दरअसल हाल ही में एक मेडिकल चेकअप के बाद बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर का पता चला था। इसमें 1 से 10 तक के स्केल में बाइडेन के कैंसर की गंभीरता का स्तर 9 तक पहुंच गया है। बता दें की उम्र की वजह से आलोचना झेलने के बाद 82 वर्षीय बाइडेन ने बीते साल राष्ट्रपति चुनाव न लडऩे का फैसला लिया था।
इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा था, मेलानिया और मैं जो बाइडेन को हाल ही में हुए रोग के बारे में सुनकर दुखी हैं। हम जिल और परिवार को के साथ हैं और हम जो के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

Previous article9 परमाणु बम बना सकता है ईरान, अमेरिका और इजराइल की नींद उड़ी
Next articleपंवारखेड़ा लाजिस्टिक हब के दिन अब सुधरने की संभावना बढ़ी