9 परमाणु बम बना सकता है ईरान, अमेरिका और इजराइल की नींद उड़ी

Join Us

तेहरान,(ए)। ईरान ने सीक्रेट तरीके से अपने यूरेनियम के भंडार को हथियार-ग्रेड स्तर के करीब तक बढ़ाया है। ईरान का अगला कदम अब परमाणु हथियार बनाने के लिए पर्याप्त सामग्री जमा करना होगा है। संयुक्त राष्ट्र के परमाणु निगरानी संस्था अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने अपनी रिपोर्ट में ईरान के बढ़े हुए यूरेनियम भंडार का खुलासा कर दिया है। ईरान इतनी बड़ी तादाद में यूरेनियम रखने वाला एकमात्र गैर-परमाणु हथियार संपन्न देश है। इससे एक बार फिर अमेरिका, इजरायल और पश्चिम की चिंता बढ़ी है, जो पहले ही ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चिंतित हैं।ईरान ने 408.6 किलोग्राम यूरेनियम हालिया समय में जमा किया है, इस 60 प्रतिशत तक समृद्ध किया गया है। यह 90 प्रतिशत के हथियार-ग्रेड स्तरों से कुछ ही कम है। आईएईए की पिछली रिपोर्ट के बाद से ईरान के यूरेनियम भंडार में 133.8 किलोग्राम की वृद्धि हुई है, ये 50 प्रतिशत की बड़ी वृद्धि है। एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि ईरान का समृद्ध यूरेनियम का कुल भंडार 9,247.6 किलोग्राम है, जो फरवरी के बाद से 953.2 किलो ज्यादा है।एक रिपोर्ट कहती है कि करीब 42 किलोग्राम 90 प्रतिशत समृद्ध यूरेनियम एक परमाणु बम बनाने के लिए पर्याप्त है। इसका मतलब है कि अगर तेहरान अपने वर्तमान यूरेनियम भंडार को हथियार-ग्रेड स्तर तक समृद्ध करने में सफल रहता है तब यह नौ परमाणु बम बनाने के लिए पर्याप्त है। आईएईए महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने कहा है कि ईरान एक सफल परमाणु परीक्षण को पूरा करने से बहुत ज्यादा दूर नहीं है।अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का अनुमान है कि ईरान ने अभी तक हथियार कार्यक्रम शुरू नहीं किया है लेकिन अगर वह चाहे तब परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में है।

 

Previous articleयूक्रेन का रूस पर सबसे बड़ा ड्रोन हमला, रूसी एयरबेस धुआं-धुआं; बम बरसाने वाले 40 विमान तबाह
Next articleबाइडेन को लेकर ट्रंप का दावा, वे 2020 में मर चुके, हमारे बीच जो हैं वह उनका क्लोन