भोपाल (आरएनएस)। आगामी 3 जून 2025 को भोपाल में राहुल गांधी जी की गरिमामयी उपस्थिति में संगठन सृजन अभियान का भव्य शुभारंभ किया जाएगा ।
कार्यक्रम का विस्तृत विवरण:
प्रात: 11:00 से 12:00 बजे: राजनैतिक मामलों की समिति की बैठक (प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल तृतीय तल) इस बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं द्वारा राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की जाएगी और आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श होगा । पूर्वाह्न 12:00 से 12:30 बजे: सांसदों एवं विधायकों के साथ संवाद (प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल प्रथम तल) इस सत्र में सांसदों और विधायकों से उनके क्षेत्रों की समस्याओं और जनता की अपेक्षाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। दोपहर 12:30 से 01:30 बजे: आ.भा.कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों एवं नव सृजित प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रभारियों की बैठक (प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, राजीव गांधी सभागार भोपाल में) यह बैठक संगठन के पुनर्गठन और प्रभावी नेतृत्व नियुक्ति पर केंद्रित होगी ।दोपहर 01:30 से 02:30 बजे: विशेष परामर्श और अनौपचारिक चर्चा के लिए रखा गया है । दोपहर 02:30 से 04:00 बजे: आ.भा.कांग्रेस कमेटी प्रतिनिधि, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्षों का अभिवेशन।
—








