पाकिस्तान की फिर गीदड़भभकी, आर्मी चीफ मुनीर बोले- भारत के आगे कभी नहीं झुकेंगे

Join Us

इस्लामाबाद (आरएनएस) । भारत से करारी शिकस्त मिलने के बाद पाकिस्तान बुरी तरह बौखला गया है। पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल सैयद आसिम मुनीर ने सिंधु जल संधि पर भारत के रुख के बाद फिर से धमकी भरे लहजे में बात की है।
पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, सेना के मीडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बताया कि जनरल मुनीर ने कहा है कि पाकिस्तान कभी भी हिंदुस्तान के सामने नहीं झुकेगा। उन्होंने कहा कि पानी पाकिस्तान की ‘रेडलाइन’ है और 24 करोड़ पाकिस्तानी अपने बुनियादी हक पर कोई समझौता नहीं करेंगे।

Previous articleभारत-पाक युद्ध हुआ तो अमेरिका कोई समझौता नहीं करेगा’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
Next articleलोकमाता देवी अहिल्याबाई राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति के अमूल्य योगदान का प्रतीक : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी