भारत-पाक युद्ध हुआ तो अमेरिका कोई समझौता नहीं करेगा’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

Join Us

वॉशिंगटन , (आरएनएस) । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से युद्ध की स्थिति बनती है तो अमेरिका किसी भी पक्ष के साथ कोई व्यापार समझौता नहीं करेगा।
पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ व्यापार समझौते करने की प्रक्रिया में है, जिस पर उन्हें गर्व है। उन्होंने दावा किया कि गोलियों के इस्तेमाल की बजाय व्यापार के माध्यम से वे परमाणु युद्ध की आशंका को रोकने में सफल रहे हैं। ट्रंप ने दोनों देशों के बीच युद्ध के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि हर बार संघर्ष के बाद बातचीत और समझौते होते रहे हैं, लेकिन इस बार अमेरिका ने व्यापार के जरिए शांति स्थापित कराने का प्रयास किया है, जो उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच बहुत खतरनाक संघर्ष चल रहा था, लेकिन अब हालात बेहतर हैं।
एयरफोर्स वन से उड़ान भरने के बाद ज्वाइंट बेस एंड्रयूज में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए ट्रंप ने बताया कि पाकिस्तान के प्रतिनिधि अगले सप्ताह अमेरिका आ रहे हैं और भारत के साथ भी समझौता बहुत करीब है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर दोनों देश एक-दूसरे के साथ युद्ध करने की राह पर चलते हैं, तो उन्हें किसी के साथ भी समझौता करने में कोई दिलचस्पी नहीं होगी।

Previous articleसूडान के तीन शहरों पर अर्धसैनिक बलों के हमलों में 26 नागरिकों की मौत
Next articleपाकिस्तान की फिर गीदड़भभकी, आर्मी चीफ मुनीर बोले- भारत के आगे कभी नहीं झुकेंगे