पीएम दौरे के दौरान कई नेताओ को रखा गया नजर बंद

Join Us

भोपाल(ए)। राजधानी भोपाल में पीएम नरेंद्र मोदी के शनिवार को जंबूरी मैदान में आयोजिक कार्यक्रम के पूर्व शहर में कई नेताओं को भोपाल पुलिस ने नजर बंद कर लिया। इसमें गैस पीडि़त निराश्रित पेंशन भोगी संघर्ष मोर्चा के वृद्व पदाधिकारी को तो थाने में कई घंटे तक बैठाये रखा गया। नजर बंद कर रखे गये कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने कहा की उनके घर पर कोहेफिजा थाना पुलिस टीम सुबह सात बजे पहुंची थी। उन्हें घर पर ही नजर बंद कर लिया गया। कार्रवाई की उन्होंने निंदा करते हुए कहा की यह कार्यवाही भारत के संवैधानिक नियमों के खिलाफ है। इसी तरह ऐशबाग थाना इलाके में स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी बाल कृष्ण नामदेव को भी एक पुलिस थाने ले गई और वहॉ बताया गया कि पीएम के जाने के बाद उन्हें छोड़ दिया जाएगा। नामदेव ने कहा की मेरी उम्र 70 साल है। इसके अलावा हमारे संगठन ने किसी तरह का विरोध करने को लेकर चेतावनी भी नहीं दी थी।

Previous articleकांग्रेस नेता की होटल में मिली लाश
Next articleजिम में बजरंगदल और पुलिसकर्मी की दबिश