भोपाल (आरएनएस)। अयोध्या नगर के एक जिम में बजरंगदल कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी पहुंचे। स्टाफ से पूछताछ करने के बाद मुस्लिम ट्रेनरों की जानकारी मांगी। इसी बीच टीम के साथ पहुंचे एसआई दिनेश शर्मा ने स्टाफ को निर्देश दिए कि जिम में किसी मोमेडियन को एंट्री नहीं दी जाए। न ही ट्रेनिंग देने के लिए और न ही किसी अन्य काम के लिए। वहीं पुलिस की मौजूदगी में बजरंग दल के कार्यकर्ता एक महिला स्टाफ से ट्रेनरों की जानकारी मांग रहे हैं। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद अधिकारियों ने वीडियो की जांच कराने की बात कही है।








