कांग्रेस नेता की होटल में मिली लाश

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। टीटी नगर थाना क्षेत्र स्थित होटल में कांग्रेस नेता की लाश बिस्तर पर पड़ी मिली। जिसके बाद हडक़ंप मच गया। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। जिसके चलते पुलिस मामले को आत्महत्या का मान कर चल रही है। बताया जा रहा है कि मृतक कांग्रेस नेता 28 मई को सतना से भोपाल आए थे और होटल में रुके हुए थे। कांग्रेस नेता ने गुरुवार रात को होटल के वेटर से कहा था कि शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे उठा दें। इसके बाद अगले दिन वेटर उनके कमरे के बाहर पहुंचा और उन्हें आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद वेटर कमरे में गया तो कांग्रेस नेता की लाश बिस्तर पर पड़ी हुई थी।वेटर ने होटल मालिक को घटना की जानकारी दी और फिर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला।
००

Previous articleऑटो की चपेट में आने से नाबालिग की मौत
Next articleपीएम दौरे के दौरान कई नेताओ को रखा गया नजर बंद