सीहोर। बाबा अमरनाथ सेवा मंडल लंबे समय से पवित्र अमरनाथ की यात्रा पर जाता है। इस साल भी पूरी आस्था के साथ श्रद्धालु बाबा की यात्रा पर जाऐंगे। अमरनाथ यात्रियों के लिए वेंटिंग लिस्ट समाप्त कर एवं अतिरिक्त कोच लगाने की मांग को लेकर पश्चिम रेलवे रतलाम के उप क्षेत्रिय प्रबंधक के नाम से संबोधित एक ज्ञापन रेलवे स्टेशन पर पहुंकचर मंडल् के अध्यक्ष राम भरोज यादव ने स्टेशन मास्टर को सौंपा है।
बाबा अमरनाथ सेवा मंडल के अध्यक्ष ने बताया कि बाबा अमरनाथ यात्रा 2025 के लिये सीहोर जिले से हजारो यात्री जम्मू के लिये मालवा एक्सप्रेस से प्रस्थान करेगे जो 28 जून से अलग अलग जत्थे के रूप में जायेगे। वर्तमान में मालवा एक्सप्रेस में स्लीपर एवं एसी कोच में लंबी वेटिंग चल रही है यात्रियो को अमरनाथ यात्रा में रेल से यात्रा करने मे असुविधा नही हो इसे ध्यान में रखते हुए सम्पूर्ण अमरनाथ यात्रा 2025 के दौरान अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की जाए ताकि अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्री अपनी यात्रा सुविधाजनक कर सके।








