डी बी सी पी एल, स्किल सेन्टर के नए सत्र का हुआ शुभारंभ

Join Us

सीहोर । मध्यप्रदेश सडक विकाश निगम के निर्देशन मे देवास भोपाल फोर लेन रोड प्रबन्धन द्वारा सी.एस.एस.आर. के अन्तर्गत दानिश कुंज भोपाल एवं बीमा हॉस्पिटल के सामने देवास मे संचालित किया जा रहा है। डी बी सी पी एल- सी एस आर प्रबंधक ने बताया की हमारी संस्था के माध्यम से नेशनल हेल्थ डेबलपमेंट, (राष्ट्रीय कौशल विकास निगम) एवं एन.एस.डी.सी. के पार्टनर पीपल ट्री फाउंडेशन संस्था द्वारा पेसेन्ट केयर टेकर (जनरल ड्युटी असिस्टेंट) स्किल की तीस दिन का प्रशिक्षण, सर्टिफिकेशन, नाैकरी दिलवाने मे मदत के साथ पूरी रहन सहन, भोजन आदि निःशुल्क मुहैया करवाया जा रहा है। जिसके नए सत्र 2025-26 का उद्घाटन एम पी आर डी सी के डी एम सोनल सिन्हा, ए ज़ी एम संजीव कुमार जैन  द्वारा भोपाल एवं भौरसा थाना प्रभारी प्रीति कटारे ज़ी के कर कमलों द्वारा किया गया।  देवेन्द्र शर्मा एम.पी. राज्य प्रमुख पीपल ट्री  ने बताया की लड़कियों के सुरक्षा, व  प्रशिक्षण के लिहाज से शिक्षा के उचित इतजाम के साथ प्रशिक्षण पिछले चार साल से सफलता पूर्वक चल रहा  है तथा ये हमारा पांचवा सत्र है। हमारे द्वारा बराबर जरूरत मंद परिवारों से मोबलाइजिंग का कार्य  चल रहा है, तथा  हिमांशु जी मो.न.8462919642, एवं महेंद्र जी मो.न.8962124494 पंचायतों के सम्पर्क मे है तथा अभी तक तकरीबन 2150 लड़कियों को प्रशिक्षण के साथ रोजगार से जोड़ा जा चुका है । सेन्टर मैनेजर हिमांशु  पटेल ने बताया कि हमारे देख- रेख मे लड़कियो को इनडोर गेम खेलने की सुविधा के साथ सुचारू रूप से प्रशिक्षण का संचालन किया जाता है तथा 8 मार्च महिला दिवस पर लड़कियों के लिए मोटिवेशनल कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। प्रशिक्षण के इक्षुक उम्मीदवार उपरोक्त न. पर किसी भी समय सम्पर्क कर सकते है। हमारी संस्था डी बी सी पी एल – सी एस आर के माध्यम से देवास से बैरागढ़ तक के सभी प्रशिक्षण के इक्षुक उम्मीदवार को निःशुल्क प्रशिक्षण  देने के लिए बचनबद्ध है। इस मौके पर देवेंद्र शर्मा (जोनल हेड),हिमांशु पटेल,(सेंटर मैनेजर),अभय पटेल,(ट्रेनर),कल्पना भारती,(काउंसलर),अरुण वर्मा (प्लेसमेंट ऑफिसर) ट्रेनर अर्चना उइके, पुजा ज़ी  एवं सभी सम्माननीय उपस्थित थे।

Previous articleबाबा अमरनाथ सेवा मंडल ने की अतिरिक्त कोच लगाने की मांग
Next articleआनलाइन शिव महापुराण का आयोजन, समिति ने की आन लाइन कथा श्रवण करने की अपील