भारतीय सेना के शौर्य और सम्मान में कांग्रेस ने निकाली भव्य जय हिन्द यात्रा

Join Us

 हजारों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर भारतीय सेना जिंदाबाद के लगाये नारे
सीहोर। श्रीनगर के पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले पर देश की सेना  द्वारा कर्नल सौफिया कुरैशी एवं विंग कमाण्डर व्योमिका सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता और सेना के शौर्य को सलाम करने के लिये शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने नेतृत्व में जय हिन्द यात्रा सीहोर जिला मुख्यालय के कोतवाली चौरारहे से नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। यात्रा में कांग्रेसजनों के साथ बड़ी संख्या में नागरिकगण शामिल हुए। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारतीय सेना जिंदाबाद, भारत माता की जय, हमारे सैनिक, हमारा गौरव और जय हिंद के नारे लगाते नजर आये। इस मौके पर राजीव गुजराती ने कहा कि हम सभी देशवासियों को कर्नल सौफिया कुरैशी एवं विंग कमाण्डर व्योमिका सिंह सहित देश के  सभी वीर नवजवानों पर गर्व है, सेना के शौर्य और सम्मान में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी सीहोर के तत्वाधान में जय हिंद यात्रा निकाली गई। कांग्रेस पदाधिकारीगण, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस,  अल्पसंख्यक, एसटी, एससी प्रकोष्ठ सहित सभी विभाग एवं प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगणों के साथ ही गणमान्य नागरिकगण व युवा साथी बड़ी संख्या में शामिल हुए, यात्रा के दौरान पुरा नगर देश भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सीहोर जिला प्रभारी जयश्री हरिकिरण, सीहोर जिला सह प्रभारी दिनेश मेघानी , पवन पटेल सह प्रभारी, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, पूर्व विधायक राजकुमार पटेल, पूर्व अध्यक्ष कैलाश परमार, पूर्व अध्यक्ष डॉ बलबीर तोमर, हरपाल ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निशांत वर्मा, नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर, विक्रम मस्ताल, गणेश तिवारी, विष्णु प्रसाद राठौर, महेश दयाल चौरसिया, राजेंद्र वर्मा, प्रीतम दयाल चौरसिया, विष्णु प्रसाद राठौर, ओमदीप राठौर, ओम वर्मा, नेम नवाब ,राजाराम बड़े भाई, सुनील दुबे, रमेश गुप्ता, जगदीश निगोदिया, जयंत शाह, डॉ. अनीस खान, हरीश राठौर, राजेश भूरा यादव, ओम बाबा राठौर, नरेंद्र खंगराले, संजय हवेली, कपिल उपाध्याय, राम प्रकाश चौधरी, गुलाब भाई ठाकुर, कमल सिंह चौहान, सीताराम भारती, पवन राठौर , दिनेश ररघुवीर दांगी, घनश्याम यादव, जफर लाला, कलीम पठान, दीप्ति कीर, किशन मेवाड़ा, जितेन शोभा खेड़ी, महेश मुंदीखेड़ी, अरविंद ठाकुर, कमल सिंह पहलवान, जितेंद्र चंद्रवंशी, देवी सिंह तोमर, राम नारायण शर्मा, प्रकाश सिंह ठाकुर, सुदीप व्यास, आशीष गहलोत, के.के. रिछारिया , तुलसी राजकुमार राठौर , भगत सिंह तोमर, शैलेश राठौर, मुकेश गिरोंगिया, संतोष सिंह, आसिफ अंसारी, पंकज शर्मा, राहुल ठाकुर, मनीष मेवाड़ा, तनिष्क त्यागी, जाहिद पठान, तारा यादव, अजय रैकवार सहित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous articleचर्च मैदान पर 2 जून से आरंभ होगी बेबी लीग फुटबाल प्रतियोगिता
Next articleबाबा अमरनाथ सेवा मंडल ने की अतिरिक्त कोच लगाने की मांग