जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता 5 को

Join Us

जबलपुर। जिला जूडो संघ के अध्यक्ष रवि गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी अनुसार मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ एवं खेल व कल्याण विभाग तथा क्रीड़ा भारती, महानगर, जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में विगत एक माह से आयोजित ग्रीष्मकालीन जूडो प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर दिनांक 5 जून गुरुवार को जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन श्री त्रिभुवनदास मालपानी हायर सेकेंडरी स्कूल मिलौनीगंज में किया जा रहा है। जिला संघ के सचिव एवं जूडो कोच आबिद हुसैन खान ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन के खेल युवा कल्याण विभाग एवं जिला संघ द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित ग्रीष्मकालीन जूडो प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित नवोदित जूडो खिलाड़ियों के आत्मविश्वास एवं मनोबल हेतु प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शिविर के समापन अवसर पर एक दिवसीय जिला स्तरीय स्पर्धा का आयोजन विभिन्न भार एवं आयु वर्ग में किया जा रहा है। यह स्पर्धा शाम को 4:30 बजे से प्रारंभ होगी। स्पर्धा के समस्त खिलाड़ियों का वजन 4 जून बुधवार को शाम 4:00 बजे से मालपानी स्कूल में लिया जावेगा।

Previous articleरेलवे में एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन
Next articleबिजली कंपनियों के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 2573 पदों की मार्च में हुई परीक्षा के परिणाम घोषित