रेलवे में एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन

Join Us

जबलपुर । भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग एवं रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार को बढ़ावा देने तथा अधिकारियों/कर्मचारियों को दैनिक सरकारी कामकाज राजभाषा हिंदी में करने के दौरान आने वाली कठिनाईयों को दूर करने के उद्देश्य से श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय, महाप्रबंधक, पश्चिम मध्य रेल के संरक्षण और मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री मनोज कुमार गुप्‍ता के निर्देशन तथा श्री प्रज्ञेश निंबालकर, उप मुख्‍य राजभाषा अधिकारी एवं उप मुख्‍य संरक्षा अधिकारी (यांत्रिक) के मार्गदर्शन में महाप्रबंधक कार्यालय के चिकित्‍सा विभाग में कार्यरत रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए दिनांक 29.05.2025 को दो सत्रों में एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस हिंदी कार्यशाला में चिकित्‍सा विभाग में कार्यरत लगभग 53 रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
राजभाषा अधिकारी, मुख्‍यालय ने आयोजित हिंदी कार्यशाला के उद्देश्‍य एवं प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्री अशोक कुमार, चिकित्‍सा निदेशक, केंद्रीय चिकित्‍सालय, जबलपुर और श्री प्रज्ञेश निंबालकर, उप मुख्‍य राजभाषा अधिकारी एवं उप मुख्‍य संरक्षा अधिकारी (यांत्रिक) उपस्थित रहे।
कार्याशाला के दौरान पीपीटी के माध्‍यम से “संघ की राजभाषा नीति एवं केंद्रीय सरकारी कार्यालयों/विभागों में राजभाषा हिंदी का सरल प्रयोग-प्रसार तथा तकनीकी क्षेत्र में राजभाषा प्रयोग की संभावनाएं” विषय पर व्‍याख्‍यान दिए गए। इस अवसर पर मुख्‍य अतिथि श्री अशोक कुमार, चिकित्‍सा निदेशक, केंद्रीय चिकित्‍सालय ने ऑन लाइन रैफरल प्रणाली पर जानकारी दी।
इस अवसर पर उपस्थित उप मुख्‍य राजभाषा अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदी भारत संघ की राजभाषा है, केंद्रीय सरकारी कर्मचारी होने के नाते यह हमारा संवैधानिक दायित्‍व है कि हम दैनिक सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करें ताकि भारत सरकार की राजभाषा नीति का समुचित अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके। आगे उन्‍होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से अधिकारियों एवं कर्मचारियों में राजभाषा हिंदी के प्रति लगाव बढ़ेगा और राजभाषा हिंदी में काम करने हेतु अनुकूल वातावरण निर्मित होगा।
राजभाषा अधिकारी ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा वरिष्ठ अनुवादक ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Previous articleपासपोर्ट सेवा केंद्र में फर्जीवाड़ा, सीबीआई ने दो को किया गिरफ्तार
Next articleजिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता 5 को