सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, लश्कर के दो आतंकियों ने किया सरेंडर; बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

Join Us

श्रीनगर, (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लश्कर के दो आतंकियों ने पुलिस के आगे सरेंडर किया है। इन आतंकवादियों की पहचान इरफान बशीर और उजैर सलाम के रूप में हुई है। बीते दिन सुरक्षाबलों ने जिले के बसकुचन इलाके में तलाशी अभियान चलाया था।इसी बीच दो आतंकियों ने सुरक्षाबलों के आगे सरेंडर कर दिया। इन आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। उनके पास से दो एके-56 राइफलें, 4 मैगजीन, 102 राउंड (7.62म39 मिमी), 2 हैंड ग्रेनेड, 2 पाउच आदि बरामद किए गए हैं। दोनों आतंकियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्जकर ली गई है और आगे की जांच जारी है।
0

Previous articleपीओके कहेगा, मैं भारत हूं, पाक अधिकृत कश्मीर के लोग हमारे अपने हैं : राजनाथ सिंह
Next articleदिल्ली पुलिस की कार्रवाई से बंगाल तक हडक़ंप, 40 बांग्लादेशी घुसपैठिए फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार