गैंगरेप के आरोपी शूटिंग संचालक मोहसिन खान पर छठा केस, छात्र से 1.40 लाख रुपये ठगे थे

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। गैंगरेप और लव जिहाद के आरोपी मोहसिन खान पर एक छात्र ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। छात्र का आरोप है कि मोहसिन ने विदेशी रायफल खरीदने के नाम पर 1.40 लाख रुपये लिए थे, लेकिन न तो रायफल दी और न ही रुपये लौटाए। पुलिस ने मोहसिन के खिलाफ छठा केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विदेशी रायफल खरीदने का झांसा देकर ठगे 1.40 लाख रुपये
मोहसिन के भाई इमरान भी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर। पुलिस अब मोहसिन के साथी फैजान की तलाश में जुटी।
गैंगरेप-लव जिहाद और छेड़छाड़ के आरोपी मोहसिन खान पर अन्नपूर्णा थाने में छठा केस दर्ज हुआ है। नौवीं के छात्र ने उस पर एक लाख 40 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। रुपये विदेशी रायफल खरीदने का झांसा देकर लिए थे।टीआई अजय नायर के मुताबिक मोहसिन खान (महू) रिमांड पर है। उससे दुष्कर्म संबंधित केस में पूछताछ चल रही है। बुधवार को द्वारकापुरी निवासी प्रवेश शर्मा थाने पहुंचे और एक लाख 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत की। उसने पुलिस को बताया कि बेटा पूर्वांश नौवीं कक्षा (केंद्रीय विद्यालय) में पढ़ता है। उसे स्पोट्र्स टीचर शाहिद अंसारी ने निशानेबाजी की सलाह दी थी।

Previous articleपारम्परिक शिल्पकला, आत्मनिर्भरता व स्वावलंबन का आधार है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleचलते ऑटो से महिला का पर्स लूटकर भागे बाइक सवार बदमाश