कैनबरा (आएरएनएस) । ऑस्ट्रेलिया में एक मुस्लिम महिला सांसद के साथ कथित अशोभनीय व्यवहार का मामला सामने आया है, जिसने देश में मुस्लिम महिलाओं और खासकर महिला सांसदों की सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है। अफगानिस्तान में जन्मी और हिजाब पहनने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई सीनेटर पेमैन ने बुधवार को बताया कि उनके एक पुरुष सहकर्मी ने उनसे शराब पीने और मेज पर नाचने के लिए कहा।30 वर्षीय सीनेटर पेमैन ने बताया कि एक सहकर्मी ने उनसे कहा, चलो, तुम्हें थोड़ी शराब पिलाते हैं और फिर तुम्हें मेज पर नाचते हुए देखते हैं। उन्होंने इस घटना को लेकर संसदीय निगरानी संस्था में औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई है। हालांकि, अब तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि वह सहकर्मी कौन था और यह घटना कब की है। पेमैन के मुताबिक, उन्होंने सहकर्मी को स्पष्ट रूप से बताया कि वह शराब नहीं पीती हैं, इसके बावजूद उसने दबाव डालने की कोशिश की। यह मामला न सिर्फ इस्लामोफोबिया की चिंताओं को फिर से उजागर करता है, बल्कि ऑस्ट्रेलियाई संसद में महिलाओं के प्रति व्यवहार पर भी सवाल खड़े करता है।
यह पहला मामला नहीं
यह कोई पहला मौका नहीं है जब ऑस्ट्रेलिया की संसद में महिला सदस्यों के साथ अनुचित व्यवहार की खबर सामने आई है।








