यूक्रेन युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर भडक़ा रूस, तीसरे विश्व युद्ध की दी धमकी

Join Us

वॉशिंगटन/मॉस्को (आएरएनएस) । यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका और रूस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच तीखे शब्दों का आदान-प्रदान जारी है। ट्रंप ने जहां पुतिन को ‘आग से खेलने’ की चेतावनी दी, वहीं रूस ने भी इसका तीखा जवाब दिया है।डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति पुतिन आग से खेल रहे हैं और अगर रूस युद्ध जारी रखता है, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। ट्रंप ने कहा, मैं पुतिन को लंबे समय से जानता हूं। हमारे संबंध अच्छे रहे हैं, लेकिन अब वह मिसाइलें चला रहे हैं, लोगों को मार रहे हैं। मुझे नहीं पता, उन्हें क्या हो गया है। ट्रंप के बयानों पर रूस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि ट्रंप के युद्ध संबंधी बयान खतरनाक हैं। उन्होंने कहा, ट्रंप ने कहा है कि रूस के साथ कुछ बुरा हो सकता है।

Previous articleकोरोना फिर से मचा रहा तांडव, अमेरिका में एक हफ्ते में 350 लोगों की मौत
Next articleशराब पीओ और फिर तुम टेबल पर डांस करना’, ऑस्ट्रेलिया की हिजाब वाली महिला सांसद ने सहकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप