थाना निशातपुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो वाहन चोरों से चोरी के 15 मोटरसाइकिल बरामद

Join Us

भोपाल के कई थाना क्षेत्र में वाहन चोरी का किया खुलासा, लगभग 10 लाख रुपए का माल किया बरामद
भोपाल(आरएनएस)। शहरी क्षेत्र भोपाल मे पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गौस्वामी द्वारा अपराधो मे फरार आरोपीयो, वाहन चोरो की तलाश कर त्वरित कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिये गये हैं।
जिसके पालन में पुलिस उपायुक्त जोन 04 जितेन्द्र सिंह पंवार तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 04 मलकीत सिंह , सहायक पुलिस आयुक्त निशातपुरा भोपाल श्रीमती ऋचा जैन के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निशातपुरा रूपेश दुबे के नेतृत्व मे थाना के स्टाफ की टीम गठित कर वाहन चोरो को पकडकर कार्यवाही की गयी। विवरण- दिनांक 25/05/2025 को सूचना प्राप्त हुई कि करोंद सब्जी मंडी में दो संदिग्ध लडक़े बिना नम्बर की मोटर साईकिल से चोरी करने की फिराक में घुम रहे है। सूचना तस्तदीक हेतु तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक रुपेश दुबे द्वारा पुलिस बल को करोंद सब्जी मंडी रवाना किया गया। रवाना किया बल द्वारा, निशातपुरा डायल 100 व सब्जी चौकी के बल के साथ में पूरी सब्जी मंडी की घेराबंदी कर बिना नम्बर की मोटर साईकिल से घुम रहे दो लडक़ो को पकड़ा, जिनसे नाम पता पूछा उन्होने अपना नाम जहिद खांन व शिवराज अहिरवार निवासी विदिशा का बताया। मोटर साईकिल के दस्तावेजो के बारे में पूछा तो कोई दस्तावेज नही होना वताया। मोटर साईकिल के इंजन नंबर एवं चैचिस नंबर को पुलिस पोर्टल पर चैक करने पर चोरी की गाड़ी पायी गई। दोनो संदिग्धो से बारिकी से पूछताछ की तो मोटर साईकिल को 10 माह पहले जेल रोड करोंद से दोनो ने मिलकर चोरी करना बताया। इसके अलावा भोपाल के अलग-अलग क्षेत्रो से करीब 14 वाहन और चोरी करना बताया पुलिस टीम द्वारा थाना प्रभारी निशातपुरा के निर्देश पर दोनो वाहन चोरो को लेकर चोरी के स्पॉटो की पहचान कर वाहन बरामदगी हेतु चोरो के बताये स्थान पर ग्राम पेगीयाई थाना शमशाबाद जिला विदिशा के जंगलो से 6 वाहन तथा ग्राम दानमढी थाना त्योंदा जिला विदिशा आरोपी जहिद के घर से 8 चोरी की मोटर साईकिले बरामद की गई।

 

Previous articleसडक़ पर खून से लथ-पथ मिले युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
Next articleमध्यप्रदेश में बनी फिल्म ‘होम बाउंड’ कान्स फिल्म फेस्टिवल में