ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता भारतीय सेना के शौर्य और सम्मान में कांग्रेस की जय हिन्द यात्रा 30 को

Join Us

देश के वीर सेनिकों के सम्मान में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील-राजीव गुजराती

सीहोर। सर्व विदित है कि विगत् समय पहलगाँव में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले पर आतंक के खिलाफ देश की सेना  द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर के तहत कर्नल सौफिया कुरैशी एवं विंग कमाण्डर व्योमिका सिंह के नेतृत्व में आतंक के खिलाफ मुहतोड़ जवाब देते हुए आतंकियों के ठिकानों को तहस-नहस कर दिया गया। हम सभी देशवासियों को वीरांगना कर्नल सौफिया कुरैशी एवं विंग कमाण्डर व्योमिका सिंह सहित देश के  सभी वीर जनवानों पर गर्व है, इसी तार तम्य में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता भारतीय सेना के शौर्य और सम्मान में जिला कांग्रेस कमेटी सीहोर के तत्वाधान में शुक्रवार, 30 मई 2025 को सांय 5 बजे स्थानीय कोतवाली चौराहा से प्रारम्भ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से  भव्य जय हिंद यात्रा निकाली जावेगी। उक्त गरिमामय यात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती द्वारा आप सभी जिले के वरिष्ठ नेता गण, कांग्रेस पदाधिकारीगण, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस,  अल्पसंख्यक, एसटी, एससी प्रकोष्ठ सहित सभी विभाग एवं प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगणों के साथ ही गणमान्य नागरिकगण व युवा साथियों से अधिक अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।

Previous articleगुरू श्री अर्जुनदेव जी के बलिदान दिवस पर छबील सेवा 30 को
Next articleमहिला एवं बाल विकास विभाग व एक्सेस टू जस्टिस टीम ने रोका बाल विवाह