नर्मदापुरम। सिखों के पांचवे गुरू बलिदानियों के सिरमौर शहीद शिरोमणी गुरू श्री अर्जुन देवजी के बलिदान दिवस चड्डा परिवार द्वारा 30 मई शुक्रवार को प्रात: 10.30 बजे से दक्षिणेश्वरी काली मंदिर परिसर सतरस्ता पर छबील सेवा की जाएगी। चड्डा परिवार द्वारा पूर्व के अनेक वर्षों से यह सेवा कार्य निरंतर जारी है। चड्डा परिवार के राजपाल चड्डा ने बताया कि उनके पिताजी द्वारा शुरू की गई परंपरा को जारी रखा जा रहा है। छबील सेवा के अंतर्गत इस भीषण गर्मी में राहगीरों को शीलत शरबत का वितरण किया जाएगा।






