मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मातोश्री रमाबाई अंबेडकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Join Us

भोपाल, (आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की धर्मपत्नी एवं स्नेह, त्याग और संघर्ष की प्रतीक मातोश्री रमाबाई अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि दी है।मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर मातोश्री के जीवन को नारी शक्ति का प्रेरणादायक उदाहरण बताते हुए कहा कि रमाबाई अंबेडकर जी का जीवन चुनौतियों से संघर्ष और समर्पण का अद्वितीय प्रतीक है। उनका त्याग महिलाओं के लिए लक्ष्य प्राप्ति की प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। मातोश्री रमाबाई अंबेडकर का जीवन डॉ. भीमराव अंबेडकर के सामाजिक आंदोलन की नींव में मौन समर्थन की तरह रहा। उन्होंने पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए पति के सपनों और संघर्षों को शक्ति दी।

Previous article26/11 हमला : तहव्वुर राणा ने फोन पर परिवार से बात करने के लिए एनआईए कोर्ट से अनुमति मांगी
Next articleजनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी आवेदकों की समस्याएं