बारिश से पूर्व नहरो के मेंटेनेंस का कार्य पूर्ण किया जाए – कमिश्‍नर कृष्ण गोपाल तिवारी

Join Us

भीषण गर्मी में अनावश्यक बिजली कटौती ना की जाए

कमिश्‍नर ने ली संभागीय समय सीमा की बैठक

नर्मदापुरम/ नर्मदापुरम संभाग कमिश्‍नर श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने संभागीय समय सीमा की बैठक में मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग श्री राजाराम मीणा को निर्देश दिए कि वह बारिश से पूर्व तवा नहरो के मेंटेनेंस व साफ-सफाई का कार्य पूर्ण कराए। कमिश्‍नर ने कहा कि वर्तमान में नहरो में पानी कम है इसलिए मेंटेनेंस का कार्य किया जा सकता है। कमिश्‍नर ने निर्देश दिए की कृषि विभाग किसानों को मूंग की बजाय मक्के की फसल लेने के लिए प्रोत्साहित करें,  इसके लिए खेत पाठशाला एवं अन्य शिविर आयोजित कर किसानों को मक्के की फसल लगाने के लिए समझाइए दी जाए। कमिश्‍नर ने अधीक्षण यंत्री विद्युत विभाग को निर्देश दिए की भीषण गर्मी को देखते हुए अनावश्यक विद्युत कटौती न की जाए। कमिश्‍नर ने कहा कि भीषण गर्मी में विद्युत कटौती से जनजीवन प्रभावित होता है। अतः बिजली कटौती अनावश्यक रूप से ना की जाए। कमिश्‍नर ने अधीक्षण यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए कि वह जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल कनेक्शन के कार्य को समय सीमा में पूर्ण कराए,  इसके लिए नर्मदापुरम संभाग के हरदा, बैतूल एवं नर्मदापुरम जिले में लगातार भ्रमण करें और जल जीवन मिशन का कार्य पूर्ण कराएं।

कमिश्‍नर ने सभी संभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने कर्मचारियों का गोपनीय प्रतिवेदन लिखते समय अपना प्रतिवेदन मैन्युअल में ना लिखकर ई ऑफिस सिस्टम से ही लिखें और डिजिटल हस्ताक्षर करें। कमिश्‍नर ने कहा कि ई ऑफिस सिस्टम में गोपनीयता बरकरार रहती है। उन्होंने सभी जिला परिवहन अधिकारियों को आगामी शैक्षणिक सत्र में सभी स्कूली बसों की फिटनेस की जांच करने के निर्देश दिए और कहां किया बस को चलाने वाले ड्राइवरों के ड्राइविंग लाइसेंस की भी जांच अनिवार्य रूप से की जाए। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान में हरदा एवं नर्मदापुरम जिले द्वारा अब तक किए गए कार्य के प्रति असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान में अपेक्षित प्रगति लाने के लिए हरदा एवं नर्मदापुरम के अधिकारीगण फील्ड में जाकर और अधिक मेहनत करें और अभियान को सफल बनाएं। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करें। जीर्णशीर्ण प्राचीन कुए, बावड़ी, तालाब सरोवर एवं पेयजल के स्रोत का पुनरुद्धार करें।

समय सीमा की बैठक में उपायुक्त राजस्व श्री गणेश जायसवाल, संयुक्त आयुक्त विकास श्री जी सी दोहर, उपायुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री जेपी यादव, उपायुक्त सहकारिता श्री राकेश पांडे सहित संभागीय अधिकारी गण उपस्थित थे।

Previous articleसीईओ जिला पंचायत टी प्रतीक राव द्वारा जनपद सिवनीमालवा व केसला मे की गई जल गंगा अभियान की समीक्षा
Next articleजल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्रोतों का उन्नयन एवं श्रमदान किया गया