दो जून से खेली जाएगी चर्च मैदान पर बेबी लीग जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता

Join Us

सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में आगामी दो जून से होने वाली बेबी लीग जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू हो गई है। इस प्रतियोगिता में करीब 12 टीमों को शामिल किया जाएगा।  प्रतियोगिता का पंजीयन एक जून तक रहेगा। वहीं आल इंडिया फुटबाल एसोसिएशन से प्रतियोगिता के लिए खेलो इंडिया स्माल सेंटर का नाम प्रस्तावित कर पंजीयन किया गया है। इसमें करीब 150 से अधिक अंडर-10 से लेकर अंडर-12 तक के पंजीकृत खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।
प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर गत दिनों जिला फुटबाल एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर खिलाड़ी आनंद उपाध्याय और मनोज दीक्षित मामा को प्रतियोगिता का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा कोच के रूप में बालिका वर्ग के लिए मधु राघव, ज्योति गौर, आयुषी पंसारी के अलावा बालक वर्ग के लिए सीनियर कोच मनोज कन्नोजिया, विपिन पवार, मनोज अहिरवार और विजेन्द्र परमार आदि को शामिल किया गया।
मंगलवार को चर्च मैदान पर जारी 85 दिवसीय निशुल्क फुटबाल प्रशिक्षण शिविर के दौरान ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में एक रोमांचक मैच देखने का मिला इसमें सीहोर बाइज और सीहोर गर्ल्स 1-1 गोल की बराबरी पर रहे। इस मैच में सीहोर गर्ल्स की ओर से पहले ही हाफ में मुस्कान मांझी ने एक गोल कर बढ़त बनाई थी, लेकिन अंतिम समय में सीहोर बाइज की ओर से कृष्णा कुमार ने गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया।

Previous articleमहाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा एवं वाहन रैली
Next articleखंडवा गैंगरेप मामले में महिला अधिकार मंच ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन