महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा एवं वाहन रैली

Join Us

मुख्य अतिथि होंगे मेजर जनरल (सेनि.) टीपीएस रावत

सीहोर/ वीरता, स्वाभिमान और देशभक्ति के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के पावन अवसर पर सीहोर में 29 मई 2025 को सायं 4 बजे से भव्य शोभायात्रा एवं वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है। राजपूत समाज जिला सीहोर द्वारा  यह आयोजन नागरिकों में देशभक्ति की भावना को जागृत करने एवं महाराणा प्रताप के अदम्य साहस से प्रेरणा लेने के उद्देश्य से किया जा रहा है। यह शोभायात्रा सीहोर की ऐतिहासिक चैन सिंह छतरी से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कार्य मंगलम, भोपाल नाका सीहोर पर संपन्न होगी। रैली में पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़े एवं बैंड-बाजे के साथ-साथ बड़ी संख्या में नागरिक भाग लेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) श्री टीपीएस रावत होंगे, जो इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करेंगे और महाराणा प्रताप के अद्वितीय जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश देंगे। राजपूत समाज सीहोर के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सिसौदिया ने नगर वासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस गरिमामयी आयोजन में सहभागिता कर वीर महाराणा प्रताप के बलिदान और शौर्य को नमन करें।

Previous articleजल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में संचालित की जा रही अनेक गतिविधियां
Next articleदो जून से खेली जाएगी चर्च मैदान पर बेबी लीग जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता