खंडवा गैंगरेप मामले में महिला अधिकार मंच ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

Join Us

 दोषी दारिंदों को शीघ्र दी जाये फांसी-प्रीति सोनी
सीहोर। प्रदेश के खंडवा जिले में एक आदिवासी महिला के साथ हुई गैंगरेप और निर्मम हत्या की घटना को लेकर महिला अधिकार मंच  की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती ज्योति सिंह के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष सीहोर प्रीति सोनी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें श्रीमती सोनी ने मांग की है कि उच्च स्तरीय जांच कर  दोषी दरिंदों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर फांसी दिये जाने की मांग की है। महिला अधिकार मंच निरंतर महिला सुरक्षा महिला विकास आत्मनिर्भरता को लेकर नि:शुल्क  निस्वार्थ भाव से कार्य कर रह है । हम प्रशासन से माँग करते है कि महिलाओं और बच्चियों के साथ प्रदेश में दुष्कर्म के मामले आये दिन बड़ते जा रहे है। यह गंभीर और चिंतनीय विषय है इस तरह के जघन्य अपराध नरपिसाच की श्रेणी में आते है। हम समस्त महिला अधिकार मंच परिवार स्पष्ट रूप से इस जघन्य अपराध की निंदा करते है और आरोपी दरिंदों को कठोर से कठोर सजा सुनाते हुए फांसी दिये जाने की माँग करते है।

Previous articleदो जून से खेली जाएगी चर्च मैदान पर बेबी लीग जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता
Next articleअंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में आठ पदक हासिल किए