श्री सूर्य पुत्र शनिदेव का प्रकटोत्सव आज

Join Us

विवेकानंद घाट के नवग्रह मंदिर में शुरू हुआ अनुष्ठान

हवन पूजन अर्चन भंडारे के साथ शाम आज होगी महाआरती

नर्मदापुरम। सूर्य छायापुत्र नवग्रह के देवता शनिदेव का प्रकटोत्सव मां नर्मदा के पावन तट नर्मदा नगरी के विवेकानंद घाट पर विशेष उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। नवग्रह मंदिर के प्रधान अर्चक पं अरूण जोशी ने बताया कि पूर्व वर्षों की भांति जनसहयोगी भक्तगणों के सहयोग से श्रीसूर्यपुत्र शनिदेव का जन्मोत्सव भक्तिभाव व श्रद्धापूर्वक आज 27 मई अमावस्या के पावन अवसर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मौके पर प्रात:8 बजे से हवन पूजन अर्चन के बाद दोपहर में 12बजे से भंडारे का आयोजन शुरू हो जाएगा। रात्र में 8 बजे महाआरती का आयोजन होगा। पं श्री जोशी ने शनि जातक सहित श्रद्धालुओं का आव्हान किया है इस विशेष अवसर पर शनिदेव की पूजन अाराधना करके शनि की दशा से राहत मिलेगी। क्योंकि शनिदेव न्याय के देवता हैं। उनकी आराधना खाली नहीं जाती हैं। उन्होंने श्रद्धालुओंं से विशेष अनुष्ठान में सहयोग करने का आव्हान किया है। क्योंकि पूर्व में भी श्रद्धालुओं के सहयोग से शनिदेव का जन्मोत्सव धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया है। शनि जयंती का आयोजन 27 मई को मनाई जाएगी। एक दिन पूर्व सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर तथा आज वट सावित्री व्रत भी रखा जाएगा। ज्येष्ठ मास की अमावस्या 26 मई को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर शुरू हुई है और यह 27 मई को सुबह 8 बजकर 31 बजे तक है। उदया तिथि के अनुसार शनि जयंती 27 मई को मनाई जा रही है।

Previous articleऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रधानमंत्री श्री मोदी को बधाई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleपहली खेप दूसरे प्रदेशों में जाने के बाद अब फिर से आने लगे तरबूज