भाजपा के चलते हरियाणा से पलायन कर रहे उद्योग : हुड्डा

Join Us

चंडीगढ़ ,(आरएनएस)। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गलत नीतियों के चलते प्रदेश से लगातार उद्योग पलायन कर रहे हैं। इसके चलते रोजगार सृजन के मामले में प्रदेश पूरी तरह पिछड़ गया है। यही वजह है कि आज हरियाणा पूरे देश में बेरोजगारी का सिरमौर बना हुआ है।
श्री हुड्डा ने कहा कि पहले नोटबंदी और फिर कोरोना के बाद से ही लगातार संकट में चल रहे माध्यम व छोटे उद्योग अब तक उभर नहीं पाए। पर प्रदेश सरकार की तरफ से उन्हीं ना किसी तरह की आर्थिक सहायता दी गई, ना कोई रियायत और ना ही कोई सुविधा। उदाहरण के लिए प्लाईवुड उद्योग यमुनानगर की पहचान माना जाता है। अब यह उद्योग उत्तर प्रदेश की तरफ पलायन कर रहा है। क्योंकि यूपी सरकार बाकायदा लक्कड़ उद्योग के लिए क्लस्टर बना रही है और कारोबार को काफी छूट दे रही है। जबकि हरियाणा की भाजपा सरकार का इस ओर कोई ध्यान ही नहीं है। इसके चलते साल 2017 में यहां जो 380 यूनिट चल रही थीं, वो अब घटकर मात्र 160 रह गई हैं। यानी लगभग आधी यूनिट यहां से पलायन कर चुकी हैं।
उन्होने कहा कि पंचकूला के उद्योग भी हिमाचल प्रदेश के बद्दी की तरफ पलायन कर रहे हैं। गुरुग्राम और फरीदाबाद की इंडस्ट्री नोएडा-गाजियाबाद का रुख कर रही हैं। नया निवेश लाना तो दूर भाजपा सरकार उन उद्योगों को भी नहीं संभाल पा रही, जिन्हें कांग्रेस की सरकार ने तमाम प्रयासों के द्वारा प्रदेश में स्थापित किया था।
00

Previous articleसभी राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें, नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान
Next articleदिल्ली में कोविड-19 के 23 मामले सामने आए, अस्पतालों के लिए परामर्श जारी