नई दिल्ली (आरएनएस) । शनिवार को नीति आयोगकी 10वीं गवर्निंग कौंसिल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदीने कहा कि हमें विकास की गति बढ़ानी होगी। अगर केंद्र और सभी राज्य एक साथ आएं और टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत हर भारतीय का सपना है, जब हर राज्य विकसित होगा, तभी भारत विकसित होगा। यह 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षा है, हमें विकास की गति को और तेज करना होगा।10वीं बैठक की थीम विकसित राज्य के लिए विकसित भारत ञ्च2047 रखी गई है। इस बैठक के जरिए भारत को आने वाले 25 सालों में एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में केंद्र और राज्य सरकारों के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है। हालांकि इस बैठक से कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दूरी बनाई है। बैठक में समयबद्ध लक्ष्यों वाले स्थानीय स्तर पर समावेशी दृष्टि दस्तावेज तैयार करने पर जोर दिया गया। आज की बैठक में 5 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल नहीं हुए।








