सीएमएचओ कार्यालय सहित स्वास्थ्य संस्थाओं में ली गई तंबाकू नियंत्रण की शपथ

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। तंबाकू के उपयोग को हतोत्साहित करने और इसके दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तंबाकू नियंत्रण की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर डॉ. तिवारी ने कहा कि हम स्वयं इन दुव्र्यसनों से दूर रहे और समुदाय को भी जागरूक करें। तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थ केवल स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाते बल्कि आर्थिक, पारिवारिक और सामाजिक तौर पर भी इनसे व्यापक नुकसान होता है।

Previous articleशादी में मिले युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म
Next articleमानसून पूर्व बाढ़ प्राकृतिक आपदा से पूर्व की तैयारी के संबंध में बैठक संपन्न